रीवा में मॉर्निंग वॉक पर जा रहे बुजुर्ग से कट्टे की नोक पर लूट करने वाले दो शातिर बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है।
रीवा में कानून व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। बुधवार सुबह पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने 3 वारदातों को अंजाम दिया। महिलाओं से बैग, जेवर और नकदी लूटकर फरार। पुलिस के पास CCTV फुटेज होने के बावजूद आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर।
रीवा के खन्ना चौराहा पर दिनदहाड़े बाइकर्स गैंग ने दो व्यापारी भाइयों से 50 हजार रुपये लूट लिए। वारदात में एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। CCTV फुटेज मिलने के बावजूद पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है।















